वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी किरण देव शर्मा के निधन पर शोक

Date:

बल्लभगढ़/फरीदाबाद।
तिगांव रोड स्थित पंडित प्लेस निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला बार अध्यक्ष फरीदाबाद तथा समाजसेवी श्री किरण देव शर्मा (के.डी. शर्मा) का 29 जनवरी 2026 को निधन हो गया। वे 17 जुलाई 1951 को जन्मे थे। उनके निधन से सामाजिक एवं अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने श्री किरण देव शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि के.डी. शर्मा ने अपने जीवन में वकालत के क्षेत्र के साथ-साथ समाजसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सरल स्वभाव, कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। श्री के डी शर्मा जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर आगे रहते थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव —2026

सूरजकुंड मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे...

39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव —2026

सूरजकुंड मेले में मिस्त्र की प्राचीन सभ्यता, कला व...

सूरजकुंड मेले में छाया ‘हरियाणवी पगड़ी’ का जादू

‘हरियाणवी पगड़ी’ पर्यटकों का ध्यान कर रही आकर्षित Faridabad :...

सूरजकुंड मेले में पर्यटकों का ध्यान खींच रहे उत्तर प्रदेश और मेघालय पवेलियन

39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में थीम स्टेट हैं...