महिला पुलिसकर्मियों ने थाने में सहकर्मियों संग मनाया हरियाली तीज पर्व

Date:

फरीदाबाद: 19 अगस्त। एनआईटी महिला थाने में आज महिला पुलिस कर्मचारियों ने हरियाली तीज पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने झूला-झूलकर डांस किया तथा घेवर बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर थाना प्रभारी माया के साथ एएसआई जगवती, एएसआई सरिता, एएसआई अंजू, एएसआई मुनेश, हैड कांस्टेबल सोनिया, प्रोमिला, आशा, अनिता, सिपाही शशि, निर्मला सहित अन्य महिलापुलिस कर्मी मौजूद रही।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी माया ने उपस्थित सभी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव व मां पार्वती को समर्पित पर्व है। भारतीय संस्कृति परम्परा के अनुसार तीज का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है। तीज के त्यौहार को हरितालिका तीज या कजली तीज भी कहते है। तीज का त्यौहार हिन्दू महिलाओं का त्यौहार होता है। तीज का त्यौहार हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष में आता है। तीज के त्यौहार के दिन लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिये तीज का व्रत रखती है और शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और उनके जीवन के सभी कष्टों को दूर करने के लिये तीज का व्रत रखती है। यह भारतीय परम्परा रीती-रिवाज के साथ धूमधाम से बड़े उत्सव के साथ मनाया जाता है। भारत में तीज त्यौहार सबसे अधिक महत्व दिया गया है। तीज त्यौहार हर वर्ष अगस्त महीने मे आता है। तीज त्यौहार में लड़कियां और महिलाएं व्रत रखती है और सोलाह शृंगार करती है। सुहागन महिलाएं अपने पति के नाम का माथे में सिंदूर लगाती है, हाथों में चूडिय़ां पहनती है और मेंहदी लगाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जन्माष्टमी के लिए सजा ISKCON सेक्टर-37: भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

फरीदाबाद। (ANURAG SHRAMA) भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी...

फरीदाबाद में देरी नहीं हो रही, बल्कि मजबूत संगठन की तैयारी हो रही है : उमंग सिंघार

FARIDABAD(ANURAG SHARMA) डीसीसी अध्यक्षों के चयन, नियुक्ति,सशक्तिकरण और जवाबदेही...